Good news : मॉब लिंचिंग और उत्पाद सिपाही दौड़ में मृतकों के आश्रितों को 7 अक्टूबर को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसे लेकर देर रात लेटर जारी हुई है। मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के अवर सचिव राजीव रंजन द्वारा सभी उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया गया है।
पत्र में कहा गया है मॉब लिंचिंग के पीड़ितों तथा झारखण्ड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के शिकार युवाओं के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड की अध्यक्षता में दिनांक 07.10.2024 को अप० 02:30 बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार (द्वितीय तल) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इसे लेकर संलग्न सूची में अंकित अपने जिले से संबंधित पीड़ित परिवारों / आश्रितों को कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं वापस ले जाने की समुचित व्यवस्था करते हुए एक नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने को कहा गया है।
Good news : आश्रितों को मिलेगा 4 – 4 लाख का आर्थिक सहयोग
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कैबिनेट ने हाल ही में झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में जिन अभ्यर्थियों की मौत हुई थी, उनके आश्रितों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद को मंजूरी दी थी। बतादें कि उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं झारखंड सरकार के सभी मंत्रियों ने भी कहा है कि वे सभी मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपए देंगे।
निचे देखे किस जिला में किन्हें किया गया आमंत्रण , पूरा लिस्ट देखने के लिए नीचे के पेज पर क्लिक करें।
बड़ी खबर : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौड़ में शामिल एक और युवक का गई जान,13
आचार संहिता के पहले झारखंड कैबिनेट की बैठक 8 को, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार की नजर
Cancel Jssc Cgl exam , X हैंडल पर तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया पोस्ट