चुनाव के पहले कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के कई अधिकारियों का ट्रांसफर, अधिसूचना जारी

चुनाव
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विधानसभा चुनाव के पहले कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के कई अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। जिसकी अधिसूचना चुनाव से पहले जारी कर दी गई है।

चुनाव से पहले इनका हुआ ट्रांसफर पोस्टिंग

जारी अधिसूचना के अनुसार 1) संख्या-02/स्था०पद०-02-06/2024 का. 5854/ आयुक्त के सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, राँची के पद पर पदस्थापित श्री जुल्फिकार अली, शा०प्र०से० (कोटि क्रमांक- 798/03, गृह जिला पलामू), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

2) संख्या-02/स्था०पद०-02-06/2024 का. 5855/ निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दुमका के पद पर पदस्थापित श्री जावेद अनवर इदरीसी, झा०प्र०से० (कोटि क्रमांक-845/03, गृह जिला पलामू), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

3) संख्या-02/स्था०पद०-02-06/2024 का. 5856/ अपर नगर आयुक्त, चास नगर निगम के पद पर पदस्थापित श्री अनन्त कुमार, शा०प्र० से० (कोटि क्रमांक-10/20, गृह जिला- चतरा), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

4) संख्या 02/स्था०पद०-02-06/2024 का 5857/ कार्यपालक दण्डाधिकारी, देवघर के पद पर पदस्थापित श्री विभूति मण्डल, झा०प्र० से० (कोटि क्रमांक 99/20, गृह जिला- गोड्डा), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, प्रमण्डलीय आयुक्त का कार्यालय, संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

5) संख्या-02/स्था०पद०-02-06/2024 का. 5858/ उप नगर आयुक्त, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित श्री विशालदीप खलखो, झा०प्र० से० (कोटि क्रमांक-116/20, गृह जिला- राँची), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

6) संख्या 02/स्था०पद०-02-06/2024 का. 5859/ कार्यपालक दण्डाधिकारी, खूँटी के पद पर पदस्थापित श्रीमती मिनाक्षी भगत, झा०प्र०से० (कोटि क्रमांक-300/20, गृह जिला- लोहरदगा), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अवर सचिव, परिवहन विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

7) संख्या-02/स्था० पद०-02-06/2024 का. 5860/ अनुमण्डल पदाधिकारी, महागामा (गोड्डा) के पद पर पदस्थापित श्री राजीव कुमार, झा०प्र०से० (कोटि क्रमांक-324/20. गृह जिला- साहेबगंज), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, मधुपुर (देवघर) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

ii. श्री कुमार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत् मधुपुर अनुमण्डल के लिए दण्डाधिकारी की शक्तियाँ प्रदान की जाती है।

8) संख्या-02/स्था०पद०-02-06/2024 का. 5861/ कार्यपालक दण्डाधिकारी, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित श्रीमती सीमा दीपिका टोप्पो, झा०प्र०से० (कोटि क्रमांक-375/20, गृह जिला- गुमला), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप निदेशक (श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान), हिन्दी, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

9) संख्या-02/स्था०पद०-02-06/2024 का 5862/ कार्यपालक दण्डाधिकारी, दुमका के पद पर पदस्थापित श्री चन्द्रजीत सिंह, झा०प्र० से० (कोटि क्रमांक-487/20, गृह जिला- बोकारो), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

ii. श्री सिंह को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत् पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्तियाँ प्रदान की जाती है।

  1. वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे

newsjhupdate.com

बड़ी खबर : झारखंड के इन लोगों का बिजली बिल माफ,आपका माफ हुआ या नहीं तुरन्त एक क्लिक में करें चेक

Slide Up
x

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *