शिक्षा मंत्री से सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा का वार्ता संपन्न,वेतनमान को लेकर मंत्री जी ने क्या कहा .

शिक्षा मंत्री से सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा का वार्ता संपन्न,वेतनमान को लेकर मंत्री जी ने क्या कहा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मोर्चा ने वेतनमान की मूल मांग से संबंधित साक्ष्य/प्रमाण/आधार शिक्षा मंत्री को सौंपे

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 25 जुलाई 2024 को रात्रि 8 बजे से सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के राज्य इकाई की वार्ता सूबे के शिक्षा मंत्री श्री बैजनाथ राम जी से उनके रांची स्थित आवास पर हुई।

मोर्चा ने राज्य के सभी सहायक अध्यापक संप्रति पारा शिक्षकों को वेतनमान दिए जाने के मामले को शिक्षा मंत्री के पास प्रमुखता से रखा।

मोर्चा ने माननीय हेमंत सोरेन जी के वायदे के मुताबिक वेतनमान देने का आग्रह किया। मोर्चा ने पूर्व के ड्राफ्ट, विभिन्न साक्ष्य/प्रमाण से मंत्री जी को अवगत कराया।
माननीय मंत्री जी ने कुछ बिंदुओं को नोट भी किया।

अन्य समस्याओं पर माननीय मंत्री जी ने मांग पत्र के अनुरूप 05 अगस्त 2024 को विभागीय बैठक में बिंदुवार चर्चा एवं निर्णय का आश्वासन दिया।

शिष्टमंडल में राज्य ईकाई के बिनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, हृषिकेश पाठक, सिद्धिक शेख, प्रद्युम्न कुमार सिंह (सिंटू), विनोद तिवारी, निरंजन कुमार दे, विकास चौधरी, लातेहार जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह एवं लातेहार के जिला सचिव अनूप कुमार शामिल थे.

मंत्री जी के आवास पर वार्ताकार सदस्यों के अतिरिक्त सुमन कुमार, जसीम अंसारी, मो शकील, भागवत तिवारी, सुशील कुमार पांडेय, बीरेंद्र राय, सुभाष कुमार, साकेत शेखर भी उपस्थित थे. यह जानकारी झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रद्युम्न कुमार सिंह (सिंटू) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

बड़ी खबर : झारखंड कैबिनेट के बैठक में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर नियुक्ति,सरकारी सेवकों व बेरोजगारों को तौहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *