मुखीया को एसीबी ने किया था गिरफ्तारी,आरोप से हुए बरी,मुखिया पद की समस्त शक्तियां मिली वापस

मुखीया
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत के मुखिया सुमन कुमार को निलंबन मुक्त किया गया। निलंबन मुक्ति को लेकर पंचायती राज्य विभाग झारखंड सरकार के अवर सचिव फुलेंद्र प्रसाद शर्मा ने पत्र जारी किया गया।

गौरतलब हो कि थाना कांड संख्या 06/2023 के आलोक में सुमन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिए जाने के कारण उपायुक्त हज़ारीबाग द्वारा उसे मुखिया पद से निलंबित किया गया था। लेकिन न्यायालय के विशेष जज भ्र्ष्टाचार निरोधक ब्यूरो हज़ारीबाग ने सात अक्टूबर 2023 को सुमन कुमार जमानत पर मुक्त किये गए।

वहीं उपायुक्त ने दोषमुक्त पर उन्हें निलंबन मुक्त करते हुए मुखिया पद की सारी शक्तियां प्रदान की गयी। इस खुशी में मुखिया समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ जुलुश निकाली एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। इस खुशी में मुखिया को समर्थकों ने फूल माला लादकर भब्य स्वागत किया गया।

मुझे न्यायलय पर पूरा भरोसा था : मुखीया

मुखिया ने कहा कि सत्य कभी पराजित नही होता। मुझे न्यायलय पर हमें पूरा भरोसा था। जिसका फलाफल मिला और अब दोगुने उत्साह से जनता की सेवा करूंगा। पंचायत के अधूरे विकास को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पसस मंजू देवी,ललन यादव,रामलखन प्रसाद,राजू प्रसाद,पवन कुमार ,बिनोद कुमार समेत कई समर्थक शामिल थे।

बड़ी खबर : उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में मृत अभ्यर्थियों के आश्रितों को मिलेगा 1-1 लाख रु., निजी स्कूलों के 8 वीं के छात्राओं को सुकन्या समृद्धि का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *