कैबिनेट के पहले मीटिंग में झारखंड में खाली 2 लाख 87 हजार पदों को भरने का होगा फैसला,युवाओं के लिए सुकूनभरा खबर

पहले कैबिनेट में झारखंड में खाली 2 लाख 87 हजार पदों को भरने का फैसला होगा । यह बातें केंद्रीय मंत्री व झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह ने एक सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में 2.87 लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं। भाजपा की सरकार बनते ही पहले ही कैबिनेट में खाली पदों को भरने का फैसला लिया जाएगा। कैलेंडर बनाकर हम तय करेंगे कि किस महीने में कौन सी परीक्षा आयोजित होगी और रिजल्ट और ज्वाइनिंग की तारीख का भी मेंशन होगा।

कैबिनेट के पहले मीटिंग में माताओं-बहनों को भी प्रति माह 2100

आगे कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो 2100 रुपये महीना माताओं-बहनों को भी दिए जाएंगे। इस योजना कोजम्मू व कश्मीर, हरियाणा में भी लागू होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंईयां योजना भाजपा की प्रोडक्ट है। लाडली बहना योजना के तर्ज पर चुनाव से ठीक पहले नकल की गई।

हेमंत सोरेन ने अपने घोषणा पत्र में 2000 प्रतिमाह चूल्हा खर्च के तौर पर होने का वादा किया था। अब जब चुनाव आया है तो 1000 रुपये खाते में डाले जा रहे हैं। वादों के अनुसार महिलाओं के खाते में अबतक 1.20 लाख रु पहुंचने चाहिए थे। शिवराज ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र अंतिम दौर में है। कई चीजें और भी स्पष्ट होंगी । जिसमें नौकरी, महिला सशक्तिकरण, किसान की बात भी होगी। जिसका जल्द ही संकल्प पत्र भी आएगा।

झारखंड के वार्ड सदस्यों को भी बहुत जल्द मिलेगा तौहफा, मंत्री ने इनके मांगो पर लिया संज्ञान 1

बड़ी खबर : झारखंड कैबिनेट में 49 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए किन्हें मिला सौगात

newsjhupdate.com

news jharkhand:
Related Post
Recent Posts