लड़के को भगा ले गई लड़की, थाना में शिकायत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अक्सरहां प्रेम प्रसंग को लेकर तरह तरह की कहानियां आपने सुना व देखा होगा लेकिन हजारीबाग जिला के चौपारण में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हाँ हजारीबाग में पढ़ाई कर रही एक युवती, चौपारण प्रखण्ड के एक युवक को भगा ले गई।

इस संदर्भ भूषणडीह निवासी मनोज राणा ने चौपारण थाना में लिखित शिकायत कर बताया कि मेरा बेटा अभिषेक कुमार उम्र 19 वर्ष प्रतिदिन की भांति आज भी हजारीबाग स्थित अपने किराए के मकान से कोचिंग के लिए निकला। लेकिन वापस लौट कर नही आया। शाम को मकान मालिक से पूछताछ करने पर पता चला कि अभिषेक कुमार अभी तक अपना रूम नही आया है।

बेटे की गुमसुदगी को लेकर सोशल मीडिया ग्रुप में पिता ने तस्विर वायरल करवाई।खोजबीन के बाद पता चला की कई दिनों से एक लड़की उसके सम्पर्क में है। जब हमलोगों ने अभिषेक का कॉल डिटेल निकाला तो पता चला कि एक लड़की हमारे बेटे से घण्टों तक फोन पर बात करती रहती थी। लकड़ी के नम्बर पर जब सम्पर्क किया तो लकड़ी ने बताया कि अभिषेक कही काम से निकला है। अन्य सवाल जवाब पर टालमटोल जवाब देने लगी। उसका पता पूछने पर भी सही सही जवाब नही दे रही है।

अब जब भी लड़की के नम्बर पर फोन लगाते है उसका नम्बर ब्लॉक कर देती है। परिजनों का आरोप है कि लड़की हमारे बेटे को बहला फुसला कर कहीं भगा ले गई हैं। चौपारण थाना प्रभारी से पिता ने बेटे को जल्द खोजबीन का आग्रह किया।

बड़ी खबर : झारखंड कैबिनेट के बैठक में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर नियुक्ति,सरकारी सेवकों व बेरोजगारों को तौहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *