कैबिनेट के निर्णय को निरस्त व लंबित मांगो के समर्थन में सीओ व बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

कैबिनेट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कैबिनेट 1 / झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर चौपारण अंचलाधिकारी सह सीडीपीओ सजंय यादव और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर कार्यालय में कार्य किए। इस सम्बंध में सीओ सजंय यादव ने बताया कि झारखंड प्रशासनिक सेवा की सेवा पुनर्गठन के नाम पर बिहार प्रशासनिक सेवा का हूबहू मॉडल हम पर थोपा जा रहा है।

संघ झारखंड प्रशासनिक सेवा का पुनर्गठन चाहती है परंतु यह बिहार मॉडल पर आधारित नहीं होना चाहिए। सेवा संरचना का सुधार कर उसे बेहतर बनाने के स्थान पर राज्य सरकार द्वारा गैर राज्य असैनिक सेवा के पदाधिकारी को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति देने की अहर्ता को क्षांत किया गया है।

संघ इसका पुरजोर विरोध करता है तथा कैबिनेट के निर्णय को निरस्त करने की माँग करती है। वहीं बीडीओ सीमा कुमारी ने बताई कि पूर्व से संघ की 13 सूत्री मांगे भी लंबित है। इन मांगों पर पिछले वर्ष भी आश्वासन मिला था परंतु एक साल बीत जाने के
बाद भी हमारी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। जिससे झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी आहत है तथा उनमें व्याप्क रोष व्याप्त है। मांगो के समर्थन में संघ के आह्वान पर राज्यभर के सभी प्रशासी पदाधिकारीयों ने गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया एवं 13 सितम्बर 2024 को भी सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे।

newsjhupdate.com

बड़ी खबर : झारखंड के इन लोगों का बिजली बिल माफ,आपका माफ हुआ या नहीं तुरन्त एक क्लिक में करें चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *