अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरा आंदोलनकारी मोर्चा

हजारीबाग : अपनी 21 सूत्री मांगों को मनवाने झारखंड/ वनांचल आंदोलनकारिओं ने बुधवार को स्थानीय सातमील चौराहे को जाम कर दिया।लगभग डेढ़ सौ की संख्या में जुटे महिला व पुरु आंदोलनकारी सुबह छह बजे से सड़कों पर बैठ गए। जिससे वाहनों का परिचालन रुक गया। मार्ग अवरुद्ध होने से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।

अपनी मांगों के समर्थन / सड़क जाम हो जाने से यात्रियों की काफी फजीहत हुई।बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा परेशान दिखे। अंचल अधिकारी नित्यानंद दास और कार्यकारी थाना प्रभारी सागेन मुर्मू ने जामकर्ताओं से वार्ता कर ग्यारह बजे के करीब जाम हटवाया।अधिकारी द्वय से थाना में हुई बातचीत के बाद सड़क जाम नहीं करने पर सहमति बनी।

बाद में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रवेश द्वार पर आंदोलनकारी धरना पर बैठ गए।दो बजे के करीब राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अंचल अधिकारी को देकर धरना समाप्त कर दिया गया।

21 सूत्री मांगों में विष्णुगढ़ को अनुमंडल बनाने, विष्णुगढ़ पुलिस अनुमंडल का मुख्यालय विष्णुगढ़ में बनाये जाने, राज्य को भ्रष्टाचार और शोषण मुक्त करने, आंदोलनकारियों को अबुआ आवास देने, प्रखंड के नवादा में कृषि तथा वन विभाग की बेकार पड़ी सैकड़ों जमीन को सार्वजनिक उपयोग में लाने जैसी मांगें शामिल हैं।इसकी अगुवाई झारखंड/वनांचल आंदोलनकारी मोर्चा के संयोजक महमूद आलम कर रहे थे।

बड़ी खबर : झारखंड उत्पाद सिपाही दौड़ प्रतियोगिता का निरीक्षण करने उपायुक्त पहुंची पदमा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर

news jharkhand:
Related Post
Recent Posts